April 22, 2026 10:44 pm

सच सीधा आप तक

शहडोल: स्कूल वाहनों की सख़्त चेकिंग, नियम तोड़ने पर 19 हजार का चालान

 

The mukhbir गणेश केवट-शहडोल।सर्वोच्च न्यायालय एवं परिवहन विभाग द्वारा विद्यालयीन बच्चों के सुरक्षित आवागमन को लेकर दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए शहडोल यातायात विभाग सक्रिय मोर्चे पर है। इसी क्रम में यातायात प्रभारी प्रियंका शर्मा के नेतृत्व में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्कूल वाहनों की सघन चेकिंग की गई।

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया। स्कूल बस और वैन पर आगे-पीछे स्कूल बस का स्पष्ट अंकन, सीसीटीवी कैमरा, फर्स्ट एड बॉक्स, फायर एक्सटिंग्यूशर, निर्धारित क्षमता के अनुसार बच्चों का परिवहन, वाहन दस्तावेजों की वैधता और चालक के पास मान्य ड्राइविंग लाइसेंस—इन सभी सुरक्षा मानकों की जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 5 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 19 हजार रुपये का चालान किया गया। वहीं, कई वाहन चालकों को सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए मौके पर ही समझाइश भी दी गई।

यातायात प्रभारी प्रियंका शर्मा ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़े किसी भी नियम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे, ताकि स्कूल वाहन सुरक्षित एवं नियमों के अनुरूप संचालित हो सकें।

यह अभियान अभिभावकों में भी भरोसा बढ़ाता है कि उनके बच्चों का सफर सुरक्षित हाथों में है।

The Mukhbir
Author: The Mukhbir

Toggle Dark Mode
error: Content is protected !!