April 18, 2026 4:36 am

सच सीधा आप तक

शहडोल: नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी गिरफ्तार

बुढ़ार पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपराधी पकड़ाया

The mukhbir जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा शहडोल। बुढ़ार थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के गंभीर मामले में पुलिस ने निर्णायक कदम उठाते हुए आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की, जिससे पीड़िता को न्याय की दिशा में बड़ी राहत मिली है।

16 वर्षीय नाबालिग पीड़िता ने 27 नवंबर 2025 को अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में बताया कि अंकित उर्फ राजा वर्मा (उम्र 19 वर्ष), निवासी अनूपपुर, जबरन उसके घर में घुस आया और शादी का झांसा देते हुए उसके साथ जबरन गलत कार्य किया। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता की आपत्तिजनक तस्वीरें मोबाइल में कैद कर लीं और घटना बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता के अनुसार, घटना के बाद आरोपी लगातार मोबाइल पर संपर्क कर तस्वीरें-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। लगातार दबाव और धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने साहस दिखाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बुढ़ार पुलिस ने तुरंत सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया और आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी अंकित उर्फ राजा वर्मा को उसके निवास स्थान से ही तुरंत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अब माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

बुढ़ार पुलिस की यह कार्रवाई न केवल पीड़िता के लिए राहत है, बल्कि यह स्पष्ट संदेश भी देती है कि
नाबालिगों के साथ किसी भी प्रकार का जघन्य अपराध करने वालों को कानून बख्शने वाला नहीं है।
पुलिस ने आश्वासन दिया है कि पीड़िता को पूरी कानूनी सहायता और सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।

The mukhbir शहडोल 

The Mukhbir
Author: The Mukhbir

Toggle Dark Mode
error: Content is protected !!