
राहुल सिंह राणा, शहडोल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) शहडोल ने पं. शंभूनाथ विश्वविद्यालय प्रशासन को परीक्षा परिणामों में हो रही अनियमितताओं के विरोध में एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा है। 4 दिसंबर 2025 को दिए गए इस ज्ञापन में ABVP ने छात्रों की समस्याओं और विश्वविद्यालय की लापरवाही पर गंभीर सवाल उठाए हैं। परिषद ने ज्ञापन के माध्यम से अनेक महत्वपूर्ण मांगें उठाई हैं, जिनका समाधान तत्काल प्रभाव से करने की मांग की गई है।
छात्रों की प्रमुख समस्या, 6 महीने बाद भी स्नातक व स्नातकोत्तर परिणाम अधूरे
एबीवीपी कि शासकीय इंदिरा गांधी गृह महाविद्यालय कि अध्यक्ष मानवी सिंह ने बताया कि स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षाएं 4 से 6 महीने पहले कराई जा चुकी हैं, लेकिन अभी तक बड़ी संख्या में छात्रों के परिणाम अपूर्ण या त्रुटिपूर्ण स्थिति में हैं। कई छात्रों के परिणाम withheld दिखाए जा रहे हैं, जबकि उन्होंने परीक्षा पूरी की है।
प्रमुख अनियमितताएँ जिन्हें ABVP ने उठाया
- परिणाम जारी होने के 6 महीने बाद भी छात्रों के पूर्ण परिणाम प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं।
- कुछ विषयों में परिणाम withheld दिख रहे हैं, जिससे छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
- नियमित कक्षाओं व आंतरिक मूल्यांकन में उपस्थिति के बावजूद उपस्थिति आधार पर result रोकना छात्रों के साथ अन्याय बताया गया।
- रिटोटलिंग और रिवैल्यूएशन में हो रही देरी पर भी ABVP ने आपत्ति जताई।
- CCE और प्रैक्टिकल नंबर विश्वविद्यालय द्वारा समय पर कॉलेजों को उपलब्ध नहीं कराए जाने से भी परिणाम देर से जारी हो रहे हैं।
- UTD में 500 से 750 रुपए तक की नामांकन फीस, जबकि संबद्ध महाविद्यालयों में 250 रुपए की फीस—इस असमानता को भी दूर करने की मांग की गई।
- काउंटर फाइल (काउंटर फ़ोल्डर) महाविद्यालयों द्वारा समय पर न भेजने पर विश्वविद्यालय की कार्रवाई, हालांकि विश्वविद्यालय समय पर काउंटर फाइल की मूल प्रति महाविद्यालयों को भेजने में विफल रहा—इस मुद्दे को भी परिषद ने उठाया।
7 दिन में समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन
ABVP ने स्पष्ट कहा है कि यदि 7 दिनों के भीतर विश्वविद्यालय इन सभी समस्याओं का समाधान नहीं करता है, तो परिषद बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगी, जिसकी जिम्मेदारी पूर्णतः विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।
शहडोल जिले के छात्रों का भविष्य इससे प्रभावित हो रहा है। परीक्षा परिणामों में अनियमितता, देरी और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर छात्रों में गहरी नाराज़गी है।
ABVP ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अब छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ज्ञापन देने के दौरान विभाग एबीवीपी संयोजक अखिलेश सिंह, विभाग छात्रा प्रमुख अंजलि पांडे, नगर मंत्री अमन त्रिपाठी, महाविद्यालय मंत्री साक्षी सिंह, भूमिका द्विवेदी के साथ अन्य छात्राएं मौजूद रही।
The mukhbir से जितेंद्र कुमार वर्मा की रिपोर्ट









