April 17, 2026 7:19 pm

सच सीधा आप तक

अंगीठी की आग ने बुझाई जिंदगी: 62 वर्षीय बुजुर्ग की सोते-सोते मौत

 

जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के मौहार टोला में दर्दनाक हादसा

The mukhbir जयसिंहनगर। ग्राम अमझोर थाना क्षेत्र जयसिंहनगर के मौहार टोला में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहाँ 62 वर्षीय बुजुर्ग ईश्वरदीन रैदास की आग की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वे खटिया के बगल में अंगीठी जलाकर सो रहे थे।

आग लगने का कारण

प्राथमिक जानकारी के अनुसार रात में अंगीठी की चिंगारी धीरे-धीरे भड़क गई और पास रखी खटिया व कपड़ों में आग पकड़ ली। घर में सभी लोग सोए हुए थे, जिसके चलते हादसे का किसी को समय पर पता नहीं चल पाया।
धुआँ और आग फैलते-फैलते ईश्वरदीन रैदास सोते-सोते ही उसकी चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

सुबह सामने आया भयावह दृश्य

सुबह घरवालों ने जब कमरे से धुआँ और जलने की गंध महसूस की तो अंदर देखने पर पूरी घटना का पता चला।
स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

पुलिस जाँच जारी

जयसिंहनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुँचकर पंचनामा तैयार किया। और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा गया है और आगे की जांच की जा रही है।
प्राथमिक तौर पर यह घटना अंगीठी की लापरवाही से लगी आग का मामला माना जा रहा है। घटना की खबर फैलते ही मौहार टोला में शोक का माहौल है। परिजन और ग्रामीण इस अचानक हुए हादसे से सदमे में हैं।


The mukhbir से सुनीता सिंह कि रिपोर्ट 
The Mukhbir
Author: The Mukhbir

Toggle Dark Mode
error: Content is protected !!