
The mukhbir राहुल सिंह राणा शहडोल। जिले में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय शालेय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में पुणे (महाराष्ट्र) से शहडोल पहुँची 12 वर्षीय होनहार खिलाड़ी सान्या ने अपने अदम्य साहस और खेल के प्रति समर्पण से सभी का दिल जीत लिया। उनके दाएँ हाथ की रेडियस बोन में फ्रैक्चर हो गया, जिसके उपचार के लिए उन्हें आदित्य हॉस्पिटल, शहडोल लाया गया।
आदित्य हॉस्पिटल में डॉ. आदित्य द्विवेदी के नेतृत्व में सान्या का सफल इलाज किया गया। समय पर सही उपचार मिलने से अब उनकी स्थिति में सुधार है और वे जल्द ही स्वस्थ होकर फिर से बास्केटबॉल कोर्ट पर लौट सकेंगी।
सान्या के इलाज के बाद डॉ. आदित्य द्विवेदी ने अपने फेसबुक वॉल पर भावुक संदेश साझा करते हुए लिखा कि आज उन्हें एक बहादुर युवा खिलाड़ी से मिलने का अवसर मिला, जिसका खेल के प्रति समर्पण अत्यंत प्रेरणादायी है। उन्होंने सान्या के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि ऐसी खिलाड़ी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनती हैं।
सान्या की कहानी केवल एक चोट से उबरने की नहीं, बल्कि हौसले, मेहनत और सपनों के प्रति अटूट विश्वास की कहानी है। कम उम्र में भी उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि सच्चा खिलाड़ी कभी परिस्थितियों से हार नहीं मानता।
“हम सभी की यही कामना है कि सान्या जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर फिर से अपने शानदार खेल से अपने प्रदेश का नाम रोशन करें।”
आप जल्दी ठीक हो जाओ सान्या…All the very best for your future endeavors.
Author: The Mukhbir
Post Views: 720









