-ओवरलोड रेत के परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 11 वाहन जब्त
–पोंडीकला-रेउसा-सेमरपाखा के ग्रामीणों की चेतावनी के बाद हरकत में आया प्रशासन
The mukhbir राहुल सिंह राणा-शहडोल-उमरिया। the mukhbir द्वारा लाइसेंसी रेत माफिया के ‘भौकाल’ और पर्यावरणीय तबाही को लेकर प्रकाशित रिपोर्ट का आखिरकार असर दिखने लगा है। शहडोल-उमरिया सीमा क्षेत्र में रेत उत्खनन और ओवरलोड परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हाइवा और 1 डंपर को जब्त किया है।
यह कार्रवाई ऐसे समय में सामने आई है जब ग्राम पोंडीकला, रेउसा और सेमरपाखा के ग्रामीणों ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी थी कि अगर अवैध रेत निकासी नहीं रोकी गई तो चक्का-जाम और आंदोलन आखिरी विकल्प होगा।
काग़ज़ी कार्रवाई या सख्त संदेश
the mukhbir ने अपनी रिपोर्ट में यह सवाल उठाया गया था कि “आखिर कौन-सी ताकत है, जो हाथियों के मूवमेंट वाले संवेदनशील क्षेत्र में नदी का स्वरूप बदलने की हिम्मत कर रही है.”
ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि मेसर्स बाबा महाकाल प्रा. लिमिटेड को जिला उमरिया में रेत खदानों की लीज़ मिली है, लेकिन उसी लीज़ की आड़ में शहडोल जिले के टेढ़ी घाट और डोहरा नाला क्षेत्र में खुलेआम अवैध खुदाई की जा रही है. जहां कोई वैधानिक अनुमति नहीं है।
रात के अंधेरे में गरजते डंपर, दिन में मौन
ग्रामीणों के अनुसार पोकलेन और भारी वाहनों से नदी को वाटर-कट कर दो हिस्सों में बांटा गया, तट कटाव तेज़ हुआ, पर्यावरणीय संकट गहराया, ओवरलोड डंपरों से सड़कें और पुलिया क्षतिग्रस्त हुईं, गांव धूल और दहशत में बदल गया। यह भी आरोप लगा कि कंपनी के कथित गुर्गे अवैध हथियारों के साथ ग्रामीणों को डराते-धमकाते रहे अब कार्रवाई, लेकिन सवाल अभी ज़िंदाहैं।कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के निर्देश पर 26 दिसंबर की रात ब्यौहारी क्षेत्र में नायब तहसीलदार शनि द्विवेदी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें ओवरलोड रेत परिवहन करते 11 वाहन पकड़े गए। प्रशासन का कहना है कि खनिज से जुड़ी अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। लेकिन बड़ा सवाल अब भी कायम है. क्या यह कार्रवाई सिर्फ़ दिखावे की शुरुआत है। या फिर लाइसेंसी माफिया के नेटवर्क पर वास्तविक प्रहार होगा. क्या शहडोल की सीमा में हो रहे अवैध उत्खनन पर भी वही सख्ती दिखाई जाएगी.
जनता का संदेश साफ़: भौकाल बहुत हुआ
ग्रामीणों का कहना है. “अब सिर्फ गाड़ियां जब्त करना काफी नहीं, लीज़ की आड़ में चल रहे पूरे खेल को बंद करना होगा।”
Author: The Mukhbir
Post Views: 364









