
The mukhbir शहडोल। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सोहागपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध नशीले इंजेक्शन की तस्करी में लिप्त तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 3 जनवरी 2026 (शनिवार) को मुखबिर से प्राप्त पुख्ता सूचना के आधार पर की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोटमा तिराहा क्षेत्र में तीन व्यक्ति अवैध रूप से नशीले इंजेक्शन की बिक्री कर रहे थे। सूचना मिलते ही सोहागपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और तीनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम आदित्य उर्फ बंटी तिवारी, उदय नारायण उर्फ गुड्डू शुक्ला और अविनाश उर्फ अभिलाष यादव
भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद किया।
भारी मात्रा में इंजेक्शन जप्त
आरोपियों की तलाशी के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए, जिनमें बुप्रेनोर्फने हैडरोचलोरीडे इंजेक्शन 22 नग (44 एम्पूल), फेनीरामीने मलेट (एविल) इंजेक्शन 39 नग, प्रोमेठाज़ीन हैडरोचलोरीडे (फेनेर्गन) इंजेक्शन 40 नग इसके अतिरिक्त 3 मोबाइल फोन एवं एक बैग भी जब्त किया गया। आरोपियों द्वारा इन दवाओं के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि इंजेक्शन अवैध रूप से बेचे जा रहे थे।
एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट एवं म.प्र. ड्रग कंट्रोल अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। बाद में तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक भूपेन्द्रमणि पाण्डेय (थाना प्रभारी सोहागपुर) के नेतृत्व में पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। कार्रवाई में उपनिरीक्षक हरिकिशोर, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र पटेल, रामप्रकाश, मुकेश पटेल, आरक्षक त्रिलोक सिंह, विवेक झारिया, शशिकांत यादव, जगन्नाथ सिंह एवं आरक्षक मनोज बैगा का विशेष योगदान रहा।
नशे के खिलाफ सख्त संदेश
सोहागपुर पुलिस की यह कार्रवाई नशे के अवैध कारोबार में लिप्त तत्वों के लिए कड़ा संदेश है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।
The mukhbir के लिए जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा की रिपोर्ट
Author: The Mukhbir
Post Views: 671









