April 17, 2026 6:01 pm

सच सीधा आप तक

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से चुने गए डॉ. विजय सिंह, पत्रकार साथियों ने किया भव्य अभिनन्दन

The mukhbir शहडोल-धनपुरी। मध्यप्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत द्वारिकाधीश एवं सोमनाथ तीर्थ यात्रा के लिए नगर के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. विजय सिंह का चयन होने पर धनपुरी नगर में हर्ष का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर स्थानीय पत्रकार साथियों एवं नगरवासियों द्वारा डॉ. विजय सिंह का गरिमामय सम्मान एवं अभिनन्दन करते हुए उन्हें ससम्मान तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किया गया।
गौरतलब है कि डॉ. विजय सिंह धनपुरी नगर में लोकप्रिय, धैर्यवान एवं धीर-गंभीर पत्रकारों में गिने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी लंबी सेवाओं, सामाजिक सक्रियता और आम जनता के प्रति उनकी संवेदनशीलता के कारण नगर में उनका विशेष सम्मान है।
माल्यार्पण कर दी शुभकामनाएं
जैसे ही उनके तीर्थ यात्रा पर चयन की जानकारी नगर में फैली, वैसे ही नगर के पत्रकार साथियों के साथ-साथ विभिन्न वर्गों के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। स्थानीय साथियों द्वारा माल्यार्पण एवं सम्मान कर उन्हें तीर्थ यात्रा के लिए ससम्मान विदाई दी गई। सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद और सफल यात्रा की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
नगर के वरिष्ठजनों को भी मिले योजना का लाभ
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को वरिष्ठ नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए कहा कि यह योजना उन लोगों के लिए वरदान है जो जीवन भर समाज और परिवार की सेवा में लगे रहे, परंतु तीर्थ यात्रा की इच्छा पूरी नहीं कर सके। साथ ही यह आशा भी व्यक्त की गई कि धनपुरी नगर के अन्य वरिष्ठ जनों को भी शासन की इस योजना का समुचित लाभ भविष्य में प्राप्त होगा।
डॉ. विजय सिंह के चयन पर नगर में प्रसन्नता का वातावरण बना रहा और लोगों ने इसे नगर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
The Mukhbir
Author: The Mukhbir

Toggle Dark Mode
error: Content is protected !!