April 17, 2026 7:21 pm

सच सीधा आप तक

एक युद्ध नशे के विरुद्ध, शहडोल पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी, स्मैक तस्करी के 3 आरोपी गिरफ्तार 2 फरार…

 

The mukhbir शहडोल। शहडोल पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव के नेतृत्व में नशे के खिलाफ छेड़ा गया  संकल्प और The Mukhbir” का एक युद्ध नशे के विरुद्ध छोड़ा गया अभियान लगातार सफलता की नई कहानियां लिख रहा है। जिले और शहर में नशे की जड़ें उखाड़ फेंकने की इस जंग में पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

कोतवाली पुलिस ने सटीक खुफिया सूचना और चौकन्ने तंत्र के दम पर इलाहाबाद से स्मैक की बड़ी खेप लेकर शहडोल आ रहे दो कुख्यात तस्करों को धर दबोचा। गिरफ्तार तस्करों की पहचान अनिल कोरी (पुरानी बस्ती) और संजय सोनी (कल्याणपुर) के रूप में हुई है।

पूछताछ में दोनों ने अपने गिरोह के अन्य सदस्यों गौरी शंकर सोनी, दीपक कुशवाहा और ऋषभ तिवारी के नाम उजागर किए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गौरी शंकर सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया, जबकि बाकी दो की तलाश जारी है। कार्रवाई में पुलिस ने तस्करों के पास से 11.11 ग्राम स्मैक बरामद की है। मामले में NDPS एक्ट के तहत सख्त कार्यवाही की गई है।

यह कार्रवाई किसी सामान्य धरपकड़ का नतीजा नहीं थी। लगातार खुफिया निगरानी, चालाकी से पीछा, और  कानूनी प्रक्रिया की लंबी कवायद, पुलिस ने पूरी पेशेवर दक्षता और धैर्य का परिचय दिया। जहां हर शब्द मेहनत, जोखिम और दृढ़ निश्चय से भरा था।

कोतवाली प्रभारी राघवेंद्र तिवारी ने तस्करों को खुले शब्दों में चुनौती दी

“तुम नशे का व्यापार करके दिखाओ, बचने के हथकंडे अपनाकर दिखाओ। मैं गारंटी देता हूं, तुम्हें तुम्हारे अंजाम तक पहुंचाऊंगा।”


इनकी रही भूमिका…

इस सफल ऑपरेशन में
कोतवाली प्रभारी राघवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में
साइबर सेल प्रभारी दिलीप सिंह,
सब इंस्पेक्टर राकेश बागरी, रामराजपांडेय, सहायक उप निरीक्षक रजनीश तिवारी,
कन्हैया लाल प्रधान आरक्षक गिरीश गौतम, कैलाश प्रजापति और शिवकरण यादव के साथ अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहें…


पुलिस अधीक्षक का संकल्प “अब कोई नहीं बचेगा”

पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने टीम को बधाई देते हुए कहा

“शहडोल की धरती पर अब एक भी नशे का व्यापारी नहीं बचेगा, नंबर सबका आएगा।”

यह अभियान न केवल अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का प्रतीक है, बल्कि यह भी साबित करता है कि शहडोल पुलिस का खुफिया नेटवर्क अब इतना मजबूत हो चुका है कि तस्करों के हर तिकड़म बेअसर साबित हो रहे हैं।


The Mukhbir…अब नशे के खिलाफ एक जनआंदोलन

यह शहडोल पुलिस का सिर्फ एक ऑपरेशन नहीं, बल्कि एक मिशन है. नशे से आज़ादी का।
हर गिरफ्तारी, हर बरामदगी इस अभियान को और सशक्त बना रही है।

शहडोल में अब हर गलियों से एक ही आवाज गूंज रही है.

“The Mukhbir एक युद्ध नशे के विरुद्ध”


 

The Mukhbir
Author: The Mukhbir

Toggle Dark Mode
error: Content is protected !!