April 17, 2026 6:02 pm

सच सीधा आप तक

ED का देशभर में छापा: तेलंगाना, मध्यप्रदेश और यूपी तक हड़कंप, NMC मेडिकल कॉलेजों की ‘मनमानी’ पर बड़ी कार्रवाई

 

The mukhbir डेस्क नई दिल्ली। देशभर में मेडिकल शिक्षा के नाम पर चल रहे कथित बड़े खेल का परदाफाश करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार की सुबह कई राज्यों में एक साथ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी। मेडिकल कॉलेजों की मान्यता में ‘सेटिंग-सिस्टम’ और ‘रिश्वत के खेल’ के आरोपों पर ईडी ने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 15 जगहों पर दबिश देकर तहलका मचा दिया।

NMC का निरीक्षण बना ‘दलालों का खेल’..? गोपनीय जानकारी बेचने का आरोप

यह पूरी कार्रवाई सीबीआई की 30 जून 2024 की एफआईआर पर आधारित है, जिसने मेडिकल क्षेत्र में भ्रष्टाचार के ‘सिंडिकेट’ का बड़ा खुलासा किया था। आरोप इतने गंभीर हैं कि—

  • NMC के कुछ अधिकारी मेडिकल कॉलेजों का निरीक्षण शुरू होने से पहले ही गोपनीय रिपोर्ट और मानक बिचौलियों को बेच रहे थे।
  • निरीक्षण के नियमों को पैसे के दम पर मोड़ा जा रहा था।
  • कॉलेजों को अनुचित तरीके से मान्यता दिलाई जा रही थी।

ईडी ने सात मेडिकल कॉलेजों के परिसरों सहित कई निजी व्यक्तियों के ठिकानों से डिजिटल दस्तावेज, फाइलें और संदिग्ध लेनदेन के सबूत भी खंगाले।

देश की सीमा पर ड्रग्स का काला नेटवर्क, ईडी की दूसरी बड़ी छापेमार

मेडिकल जांच के बीच ही ईडी ने भारत–म्यांमार सीमा से जुड़ी ड्रग्स माफिया और मनी लॉन्ड्रिंग के जाल पर भी चोट की। यह तलाशी मिजोरम के आइजोल और चंफाई, असम के करीमगंज और गुजरात के अहमदाबाद में चल रही है।

कार्रवाई में अब तक

  • 35 लाख रुपये नकद,
  • कई डिजिटल उपकरण,
  • और वित्तीय लेन-देन के अहम सबूत जब्त किए गए हैं।

यह केस उस कार्रवाई से शुरू हुआ था, जिसमें मिजोरम पुलिस ने छह लोगों से 4.72 किलोग्राम हेरोइन (कीमत 1.41 करोड़) बरामद की थी। भारत–म्यांमार सीमा पर ईडी की यह पहली इतनी बड़ी कार्रवाई है, जिसने तस्कर नेटवर्क की रीढ़ हिला दी है।

देश के दो बड़े ‘सिंडिकेट’ पर एक साथ वार

एक तरफ मेडिकल कॉलेजों में मान्यता की ‘नियोजित अनियमितताएं’…
दूसरी तरफ सीमा पार फैला ड्रग्स का रैकेट…

ईडी की दोनों कार्रवाइयों ने उन नेटवर्क्स पर एक साथ चोट की है, जो देश की स्वास्थ्य व्यवस्था और सीमा सुरक्षा—दोनों के लिए बड़ा खतरा बन चुके थे।

अब क्या होगा…?

ईडी ने संकेत दिया है कि अभी यह सिर्फ शुरुआत है।
डिजिटल डेटा, कॉल डिटेल्स और बैंक ट्रेल्स की जांच के बाद

  • बड़े खुलासे,
  • बड़ी गिरफ्तारियां,
  • और संभावित वित्तीय जब्ती

सबकुछ सामने आ सकता है।


The mukhbir टीम 

The Mukhbir
Author: The Mukhbir

Toggle Dark Mode
error: Content is protected !!