
95 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, 80 को निशुल्क चश्मा वितरण, जिला अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
The mukhbir राहुल सिंह राणा, शहडोल। भारतीय जनता पार्टी जिला शहडोल की जिलाध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा के नेतृत्व में भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में एक वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर अटल निलय जिला भाजपा कार्यालय में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन ने न केवल सेवा कार्य का संदेश दिया बल्कि संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं के प्रति संवेदनशील नेतृत्व की छवि को और अधिक सशक्त किया।
शुक्रवार को भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि एक वर्ष की उपलब्धियों और सक्रिय कार्यशैली के उपलक्ष्य में आयोजित इस शिविर का शुभारंभ जिलाध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ फीता काटकर किया।
सेवा का उदाहरण: 95 परीक्षण, 80 चश्मे वितरित
आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में कुल 95 भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर में विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांचें पूर्णतः निशुल्क कराई गईं। विशेष उपलब्धि के रूप में 80 लोगों को निशुल्क चश्मों का वितरण भी किया गया, जिससे कई जरूरतमंदों को प्रत्यक्ष लाभ मिला। यह स्वास्थ्य शिविर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ तथा श्रीराम हेल्थ केयर सेंटर के संचालक विजय दुबे एवं उनकी टीम के सहयोग से सफल हुआ। शिविर में डॉ. सिद्धार्थ सिंह, डॉ. अभिषेक गर्ग सहित अन्य चिकित्सकों की टीम ने सेवाएं देकर आयोजन को सार्थक बनाया।

जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को किया फल वितरण
स्वास्थ्य शिविर के पश्चात जिलाध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शहडोल नगर के कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय पहुंचकर वहां भर्ती मरीजों को फल वितरण कर सेवा भावना का संदेश दिया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया और मरीजों ने भी इस पहल की सराहना की।
विराटेश्वरी धाम में पूजा-अर्चना, जगह-जगह हुआ स्वागत
अपने कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर जिलाध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने शहडोल नगर के गंज रोड स्थित विराटेश्वरी धाम दुर्गा माता मंदिर पहुंचकर मां भगवती की पूजा-अर्चना की तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद अटल निलय जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। वहीं नगर के न्यू गांधी चौक एवं बुढार चौक स्थित मनोज टीवीएस के संचालक एवं भाजपा जिला कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता और उनके सहयोगियों ने भी जिलाध्यक्ष के एक वर्ष पूर्ण होने पर भव्य सम्मान-सत्कार किया। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष ने अपने सहज, सरल और आत्मीय व्यवहार से कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें मिठाई खिलाकर अभिवादन स्वीकार किया।
मकर संक्रांति पर खिचड़ी सहभोज भी हुआ आयोजित
स्वास्थ्य शिविर के साथ-साथ मकर संक्रांति के पावन अवसर पर खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनमानस ने भी भाग लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
इन प्रमुख नेताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से
पूर्व मंत्री एवं जैतपुर विधायक जयसिंह मरावी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जयसिंहनगर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, पूर्व विधायक प्रमिला सिंह सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। साथ ही भाजपा जिला उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, पार्षद, महिला मोर्चा पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को सफल कार्यकाल के लिए बधाई दी।
“सेवा ही संगठन की पहचान” कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
कार्यक्रम में यह स्पष्ट दिखा कि श्रीमती अमिता चपरा के नेतृत्व में भाजपा संगठन ने सेवा, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए जनकल्याणकारी गतिविधियों को गति दी है। स्वास्थ्य शिविर और फल वितरण जैसे कार्यों ने यह संदेश दिया कि संगठन केवल राजनीति नहीं बल्कि समाज सेवा का मजबूत मंच भी है।
The mukhbir टीम शहडोल
Author: The Mukhbir
Post Views: 43










