April 17, 2026 6:08 pm

सच सीधा आप तक

नगर परिषद खाड़ में “गाली कांड” से हड़कंप, अध्यक्ष और सीएमओ पर गंभीर आरोप

अध्यक्ष सुशीला सिंह और CMO नलिन चंचलवार पर पार्षदों से माँ-बहन की गाली-गलौज का आरोप, झूठे मुकदमे में फंसाने” की धमकी का मामला देवलोंद थाने पहुंचा, पार्षदों ने दर्ज कराई शिकायत…
नगर परिषद में बैठक के नाम पर “अपमान-धमकी” का आरोप, प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी उठे सवाल…
The mukhbir राहुल सिंह राणा, शहडोल/देवलोंद। जिले की नगर परिषद खाड़ में जनप्रतिनिधियों और नगर प्रशासन के बीच विवाद ने अब एक गंभीर और विस्फोटक मोड़ ले लिया है। नगर परिषद खाड़ के कई पार्षदों ने थाना देवलोंद में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि नगर परिषद खांड अध्यक्ष श्रीमती सुशीला सिंह एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) नलिन चंचलवार ने पार्षदों के साथ माँ-बहन की गाली-गलौज की तथा उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी।
इस शिकायत के सामने आते ही नगर परिषद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पार्षदों के आरोपों ने न सिर्फ जनप्रतिनिधियों की गरिमा का सवाल खड़ा किया है बल्कि नगर परिषद के अंदर “लोकतंत्र बनाम तानाशाही रवैया” की बहस भी तेज कर दी है।

बैठक 26 जनवरी को लेकर बुलाई गई थी, पर “अपमान” का आरोप

शिकायत पत्र में उल्लेख किया गया है कि शिकायतकर्ता/पार्षदगण नगर परिषद खाड़ के निर्वाचित पार्षद हैं। दिनांक 12 जनवरी 2026 को नगर परिषद खाड़ में 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) की तैयारी के संबंध में बैठक बुलायी गई थी।
पार्षदों का आरोप है. कि बैठक के दौरान उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी से कुछ बिंदुओं की जानकारी मांगी, जिनमें पी.आई.सी. बैठक की जानकारी, पी.एम. आवास की जानकारी एवं विधि अनुसार अन्य आवश्यक जानकारी शामिल थी।
बताया गया कि इन जानकारियों को उपलब्ध कराने में सी. एम. ओ. द्वारा टालमटोल की जा रही थी, जिससे पार्षदों में नाराजगी थी लेकिन वे शांति पूर्वक अपने मांगो को परिषद में बैठे रहे।

शाम 6 बजे के करीब अध्यक्ष पहुंचीं, तो बिगड़ा माहौल

शिकायत में यह भी लिखा है कि लगभग शाम 6 बजे के आसपास नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुशीला सिंह नगर पालिका भवन पहुंचीं।
इसके बाद कथित तौर पर अध्यक्ष द्वारा वहां बैठे पार्षदों को अपशब्द बोलते हुए गंदी-गंदी गालियाँ कि झड़ी लगा दी गईं। और पार्षदों को झूठे अपराध/झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गई। नाराज पार्षदों के अनुसार यह घटना जनप्रतिनिधियों के सम्मान पर सीधा हमला है।

CMO पर भी गंभीर आरोप “अमर्यादित व्यवहार और धमकी”

शिकायत पत्र में मुख्य नगर पालिका अधिकारी नलिन चंचलवार पर भी अध्यक्ष के साथ मिलकर पार्षदों के साथ अमर्यादित व्यवहार करने और “हट जाने” के लिए दबाव बनाने के आरोप लगाए गए हैं। पार्षदों ने कहा है कि अधिकारी द्वारा अपने पद का “दुरुपयोग” कर जनप्रतिनिधियों को डराने की कोशिश की गई और झूठे मामलों में फंसाने जैसी धमकियों का इस्तेमाल किया गया।

पार्षदों की मांग FIR दर्ज कर, कड़ी कानूनी कार्रवाई कि जाय

पत्र के अंत में पार्षदों ने थाना प्रभारी से स्पष्ट मांग की है कि शिकायत का प्राथमिक रिपोर्ट (FIR) दर्ज कर अध्यक्ष श्रीमती सुशीला सिंह
एवं CMO नलिन चंचलवार
के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

नगर परिषद में “जनप्रतिनिधियों का अपमान” बना राजनीतिक मुद्दा

इस प्रकरण के बाद नगर परिषद खाड़ में राजनीतिक तापमान तेजी से बढ़ गया है। विपक्ष इसे लोकतंत्र का अपमान बता रहा है, तो वहीं स्थानीय जनता भी अब सवाल पूछ रही है कि
क्या नगर परिषद में पार्षदों की आवाज दबाई जा रही है. क्या शिकायतों और जानकारी मांगने पर जनप्रतिनिधियों को धमकाना सही है.
क्या नगर परिषद अब “जनसेवा” नहीं बल्कि “अहंकार की सत्ता” बनती जा रही है।

अब निगाहें पुलिस जांच पर

फिलहाल पार्षदों द्वारा मामला देवलोंद थाना में दर्ज कराए जाने के बाद पूरे मामले की जांच की दिशा में कदम बढ़ सकते हैं। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह मामला सिर्फ मर्यादा का नहीं बल्कि कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक अनुशासन का भी बड़ा मामला बन जाएगा।

पुरे मामले का वीडिओ सोशल मीडिया में वायरल

नगर परिषद से जुड़े इस “गाली-धमकी कांड” का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. जिसमें साफ तौर पर देखा और सुना जा सकता है कि नगर परिषद कांड की अध्यक्ष सुशीला सिंह द्वारा पार्षदों को गाली-गलौज और धमकी दी जा रही है। The mukhbir वायरल हो रहें वीडियो कि पुष्टि नहीं करता।

गाली-धमकी कांड में अब प्रशासन और पुलिस की भूमिका सबसे ज्यादा अहम हो गई है।

The mukhbir टीम शहडोल…

The Mukhbir
Author: The Mukhbir

Toggle Dark Mode
error: Content is protected !!