April 17, 2026 6:02 pm

सच सीधा आप तक

मासूम के साथ दुष्कर्म के मामले में दोषी को फाँसी देने की मांग…..

 

the mukhbir- शहडोल। शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र में 3 नवम्बर 2025 को घटित एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। गाँव की लगभग 10 वर्षीय मासूम बच्ची, जो कक्षा पाँचवीं में अध्ययनरत थी, के साथ 65 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने घिनौनी हरकत को अंजाम दिया।

इस अमानवीय अपराध के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। पीड़िता के परिजन, समाज और आम नागरिकों ने राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय महिला आयोग को कलेक्टर शहडोल के माध्यम ज्ञापन भेजकर दोषी के खिलाफ मामले को फास्ट्रेक कोर्ट में चलाकर आरोपी को जल्द से जल्द फाँसी की सजा देने की मांग की है, ताकि समाज में भय और कानून का सम्मान बना रहे।

ज्ञापन में मांग की गई है कि इस जघन्य घटना से भयभीत पीड़ित परिवार और उनके संबंधियों को सुरक्षा प्रदान की जाए। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए ताकि पीड़िता को शीघ्र न्याय मिल सके। दोषी व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा, अर्थात फाँसी दी जाए ताकि समाज में ऐसा अपराध दोबारा न हो। समाज में बढ़ती ऐसी घटनाओं पर नियंत्रण और सख़्त कार्रवाई की मांग की गई है।

आवेदनकर्ताओं का कहना है कि आए दिन बच्चियों और महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएँ बढ़ती जा रही हैं, जिससे आम लोगों में असुरक्षा की भावना व्याप्त है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से निवेदन किया है कि इस मामले में शीघ्र न्यायिक कार्रवाई करते हुए दोषी को उदाहरणात्मक दंड दिया जाए ताकि भविष्य में ऐसी कोई भी घटना दोबारा घटित न हो।

The mukhbir से जितेंद्र विश्वकर्मा कि रिपोर्ट 

The Mukhbir
Author: The Mukhbir

Toggle Dark Mode
error: Content is protected !!