April 17, 2026 4:38 pm

सच सीधा आप तक

संभाग स्तरीय युवा उत्सव में युवाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा…

The mukhbir राहुल सिंह राणा-शहडोल। मध्यप्रदेश शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में संभाग स्तरीय 29वां युवा उत्सव वर्ष 2025–26 का भव्य आयोजन शुक्रवार, 13 नवम्बर को शुभम् पैलेस, शहडोल में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं जिला खेल एवं युवक कल्याण प्रभारी अधिकारी अभिषेक दीवान द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इस वर्ष आयोजन की थीम “सांस्कृतिक और नवाचार” रही, जिसका उद्देश्य युवाओं में रचनात्मकता, सांस्कृतिक चेतना और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करना था।

इस अवसर पर शहडोल, अनूपपुर, उमरिया और डिंडौरी जिलों से आए 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने विज्ञान प्रदर्शनी, समूह लोकगीत, समूह लोकनृत्य, कविता, भाषण, पेंटिंग और कहानी लेखन जैसी सात विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन खेल एवं युवक कल्याण विभाग शहडोल के ब्लॉक समन्वयक अजय सोंधिया द्वारा किया गया।

निर्णायक मंडल में इनकी रही उपस्थित

विज्ञान प्रदर्शनी में डॉ. शाहीद सिद्धिकी, चंचल पांडेय और विकास गजमिये, समूह लोकगीत में श्रीमती नूतन सिंह, दीपिका निगम और अर्चना बनर्जी, समूह लोकनृत्य में अरुण द्विवेदी, जितेन्द्र तिवारी और अभिदीप सोनी, कविता लेखन में श्रीमती मंजुला पाण्डेय, श्रीमती निहारिका सिंह राणा और लकी चतुर्वेदी, भाषण प्रतियोगिता में अखिलेश शुक्ला, अनिल विश्वकर्मा और श्रीमती पूनम द्विवेदी, पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रशांत सोनी, कु. प्रिया द्विवेदी और कु. मेघा दुबे, कहानी लेखन में एन.एल. पटेल, खिरोधर सोंधिया और पुष्पराज सिंह शामिल रहें.

विजेता प्रतिभागियों की झलक

विज्ञान प्रदर्शनी: किशन खांडे (शहडोल), सामूहिक लोकगीत: मां शारदा संगीत विद्यालय (शहडोल), सामूहिक लोकनृत्य: शासकीय ज्ञानोदय विद्यालय विचारपुर (शहडोल), कविता लेखन: सुमित तिवारी (शहडोल), भाषण प्रतियोगिता: प्रीतिका पांडे (डिंडौरी), कहानी लेखन: कृति शुक्ला (उमरिया), पेंटिंग प्रतियोगिता: आयुषी अग्रवाल (अनूपपुर)

समापन अवसर पर मुख्य अतिथियों द्वारा विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में जिला विधिक अधिकारी देवेंद्र सिंह, समाजसेवी सफदर हुसैन वोहरा, पुष्पराज सिंह, डॉ. एन.एल. पटेल सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

संभाग स्तर पर चयनित सभी विजेता अब आगामी 16 एवं 17 नवम्बर को भोपाल में होने वाली राज्य स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता में शहडोल संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।

खेल एवं युवक कल्याण विभाग शहडोल ने सभी प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

The mukhnir शहडोल 

The Mukhbir
Author: The Mukhbir

Toggle Dark Mode
error: Content is protected !!