April 17, 2026 8:50 pm

सच सीधा आप तक

जयसिंहनगर में बिजली चोरी पर बिजली विभाग की करंट वाली कार्रवाई, अवैध कनेक्शन वालों में हड़कंप

The mukhnir शहडोल-जयसिंहनगर। मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, शहडोल वृत्त में अधीक्षण अभियंता (संचा/संधा) के सख्त निर्देशों के बाद वितरण केंद्र जयसिंहनगर में आज सुबह से ही सघन जांच अभियान चलाया गया। जैसे ही निरीक्षण दल ने क्षेत्र में कदम रखा, कई स्थानों पर बिजली के खंभों, तारों और मोटर पंपों की कहानी खुद-ब-खुद खुलने लगी।

अभियान के दौरान कई उपभोक्ता बिना वैध कनेक्शन के सीधे बिजली सप्लाई से अवैध रूप से ऊर्जा लेते हुए पकड़े गए। यह वही बिजली है जिसका बिल बाकी ईमानदार उपभोक्ताओं को चुकाना पड़ता है. लेकिन चोरों को इसकी परवाह कहा..


तारों की चोरी से सच की चोरी तक, सब पकड़ा गया

जांच टीम ने मौके पर ही अवैध जोड़ तोड़ उजागर की:

  • कहीं खंभों से सीधे तार लटकाए गए थे,
  • कहीं मोटर पंप बिना किसी अनुमोदन के चल रहे थे,
  • और कहीं पूरा खेत रातभर सरकारी लाइन पर दौड़ रहा था।

टीम ने न सिर्फ जुर्म दर्ज किया बल्कि मोटर पंप जब्त करते हुए स्पष्ट संदेश दिया.
“बिजली चोरी की रातें समाप्त… अब होगी सीधी कार्रवाई”


बिजली चोरी: कुछ की गलती, सबकी सज़ा

बिजली विभाग का मानना है कि जब कुछ लोग चोरी करते हैं तो उसका असर पूरे क्षेत्र की सप्लाई, वोल्टेज और बिलिंग पर पड़ता है। इसलिए यह कार्रवाई सिर्फ दंडात्मक नहीं, बल्कि बाकी उपभोक्ताओं को राहत देने का भी प्रयास है।


प्रशासन की कठोर चेतावनी

अधीक्षण अभियंता ने साफ कहा है…

“अवैध कनेक्शन वाले किसी भी उपभोक्ता को बख्शा नहीं जाएगा।
जहां चोरी मिलेगी, वहीं तत्काल प्रकरण दर्ज होगा और उपकरण जब्त किए जाएंगे।”


जयसिंहनगर को अब ‘लाइट नहीं, राइट कनेक्शन’ चाहिए

इस अभियान ने बिजली चोरी के खेल में करंट डाल दिया है। जो लोग चुपचाप सरकारी लाइन पर सवारी कर रहे थे, उन्हें अब समझना होगा.
“बिजली चोरी का कोई शॉर्टकट नहीं… पकड़े जाएंगे तो पूरी चार्जशीट मिलेगी।”

जयसिंहनगर में यह कार्रवाई सिर्फ शुरुआत है; आगे भी ऐसे अभियान चलने वाले हैं।

The mukhbir से चंदन कुमार वर्मा कि रिपोर्ट 

The Mukhbir
Author: The Mukhbir

Toggle Dark Mode
error: Content is protected !!