April 18, 2026 4:56 am

सच सीधा आप तक

शहडोल रेलवे स्टेशन के बाहर खूनी संघर्ष: पुलिस चौकी के पास कि घटना, दो ऑटो चालकों के बीच नशे विवाद ने खोली कानून व्यवस्था की पोल

The mukhbir चंदन कुमार वर्मा शहडोल। मुख्यालय के रेलवे स्टेशन के बाहर बीती रात हुई खौफनाक घटना ने एक बार फिर शहडोल की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्टेशन के मुख्य गेट पर नशे के हालत ऑटो चालकों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें आरोपी राज उर्फ टाइगर ने ऑटो चालक प्रकाश कुशवाहा पर पत्थर से हमला कर दिया। पत्थर का वार इतना जोरदार था कि प्रकाश का सिर फट गया। मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए। यदि अन्य ऑटो चालक और यात्री बीच-बचाव के लिए न आते, तो हालात और भयावह हो सकते थे।

सबसे चौंकाने वाली बात—यह पूरा घटनाक्रम जी. आर. पी. थाना के क्षेत्र में हुआ, लेकिन सूचना देने के बावजूद कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी लापरवाही उजागर हुई।


स्टेशन क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे विवाद के मामले

रेलवे स्टेशन परिसर में ऑटो चालकों की मनमानी और विवाद कोई नई बात नहीं है। पिछले कुछ महीनों में कई गंभीर घटनाएँ सामने आई हैं.

1️⃣ गोपाल गुप्ता से स्टेशन के अंदर सवारी को लेकर मारपीट।
2️⃣ ऑटो चालक मुन्ना और पार्किंग स्टैंड कर्मचारी के बीच झगड़ा और मारपीट।
3️⃣ स्टेशन के मुख्य गेट के सामने आकाश ऑटो चालक से आरोपी टाइगर द्वारा मारपीट। टाइगर के खिलाफ कई मामले पहले से भी दर्ज हैं.

इनके अलावा भी रोजाना छोटे-छोटे झगड़ों की खबरें आती रहती हैं, जिससे यात्रियों में डर और असुरक्षा का माहौल बना रहता है।


नशे में रहते हैं कई चालक, पार्किंग स्टैंड कर्मचारी ने खोली पोल

पार्किंग स्टैंड कर्मचारियों के अनुसार
अधिकांश ऑटो चालक नशे में रहते हैं और सवारी को लेकर आपस में भिड़ जाते हैं।
इस खुलासे ने रेलवे स्टेशन की सुरक्षा और प्रबंधन पर और सवाल खड़े कर दिए हैं।


घायल प्रकाश कुशवाहा की हालत गंभीर, सिर में लगे कई टांके

मुखबिर के अनुसार, घायल प्रकाश कुशवाहा (25) सवारी लेने के लिए रेलवे स्टेशन गया था. रात 11:50 बजे आरोपी राज जायसवाल उर्फ़ टाइगर पिता सतीश जायसवाल निवासी ग्राम कूदरी ने गाली-गलौज करते हुए अचानक हमला कर दिया। इसके बाद उसने एक भारी पत्थर उठाकर सिर पर वार कर दिया।
गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर सिर में कई टांके लगाए


कोतवाली में मामला दर्ज, आरोपी पर कार्रवाई शुरू

फरियादी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी राज जायसवाल उर्फ टाइगर के खिलाफ BNS की धारा 296(B), 115(2) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल

लगातार हो रहे विवाद और पुलिस की देर से प्रतिक्रिया ने यह स्पष्ट कर दिया है कि रेलवे स्टेशन क्षेत्र सुरक्षा के लिए संवेदनशील हो चुका है। अगर समय रहते प्रशासन और रेलवे पुलिस ने गंभीर कार्रवाई नहीं की, तो यह क्षेत्र यात्रियों के लिए खतरा बना रहेगा।

जरूरत है…नशे में ऑटो चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई, स्टेशन पर स्थाई पुलिस मौजूदगी और पार्किंग व वाहन संचालन की ठोस व्यवस्था। शहडोल के इस संवेदनशील क्षेत्र में अब मजबूत सुरक्षा व्यवस्था की मांग उठने लगी है।

The mukhbir टीम शहडोल 

The Mukhbir
Author: The Mukhbir

Toggle Dark Mode
error: Content is protected !!